पिता की अर्थी को कंधा देते हुए बुरी तरह रो पड़े रिंकू सिंह, देखने वाला हर कोई हो गया इमोशनल
Rinku Singh's Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक आवास अलीगढ़ लाया गया.अंतिम विदाई के दौरान रिंकू सिंह अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और पिता की अर्थी को कंधा देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े.
ADVERTISEMENT

Rinku Singh Father last journey
Rinku Singh's Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक आवास अलीगढ़ लाया गया. अपने पिता को अंतिम विदाई देते समय रिंकू सिंह के सब्र का बांध टूट गया और वे बुरी तरह बिलख पड़े. जिस पिता ने जीवन भर कंधे पर भारी सिलेंडर ढोकर रिंकू को क्रिकेट के शिखर तक पहुंचाया आज उसी बेटे ने नम आंखों से पिता की अर्थी को कंधा दिया. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं जिसमें रिंकू सिंह पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देते नजर आ रहे हैं.