अगर दलित टीचर की पत्नी पूनम के साथ चंदन का था प्रेम प्रसंग तो पुलिस ने दीपक सोनी को क्यों उठाया?
Amethi Dalit teacher family murder news: अमेठी में दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बेटियों की खौफनाक हत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है. जानें अब क्या सामने आया?
ADVERTISEMENT

amethi crime news
Amethi Dalit teacher family murder news: अमेठी में दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बेटियों की खौफनाक हत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है. इस हत्याकांड में चंदन वर्मा का नाम सामने आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि शिक्षक की पत्नी पूनम भारती के साथ चंदन वर्मा का प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस का कहना है कि चंदन वर्मा ने ही पूरे परिवार को गोली मारी. इस बीच एक जानकारी यह भी सामने आई है कि पुलिस ने चंदन वर्मा के एक रिश्तेदार दीपक सोनी को गुरुवार रात में ही उठा लिया है. दीपक के परिजन घबराए हुए हैं. सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर दीपक को क्यों उठाया गया है?