लेटेस्ट न्यूज़

UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश के पास थे मुरादाबाद की अमृता के प्राइवेट वीडियो फिर इस लड़की ने खतरनाक साजिश रची!

दिल्ली के उत्तरी जिले के तिमारपुर थाने की पुलिस ने यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र रामकेश मीणा के हत्याकांड का खुलासा किया है. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपी अमृता चौहान सुमित कश्यप और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं.

ADVERTISEMENT

Moradabad News: सांकेतिक तस्वीर
Moradabad News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

दिल्ली के उत्तरी जिले की तिमारपुर थाना पुलिस ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा के हत्याकांड को सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं. 6 अक्टूबर को गांधी विहार स्थित एक इमारत में आग लगने के बाद रामकेश का झुलसा हुआ शव मिला था जिसे आरोपियों ने हत्या के बाद दुर्घटना दिखाने की कोशिश की थी.