मंदिर जा रही थी शिवानी तभी वीरेंद्र द्विवेदी ने 21 रिश्तेदारों संग उसे दौड़ा दिया… बाल पकड़े, सड़क पर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए, पर क्यों?
लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ हैवानियत की हद पार हो गई है. यहां एक प्राचीन शिव मंदिर से जुड़े कब्जेदारी के विवाद में दबंगों ने एक छात्रा शिवानी को सरेआम सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और बुरी तरह पीटा.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ हैवानियत की हद पार हो गई है. यहां एक प्राचीन शिव मंदिर से जुड़े कब्जेदारी के विवाद में दबंगों ने एक छात्रा शिवानी को सरेआम सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और बुरी तरह पीटा. इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए. जब छात्रा की मां बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी डंडों से मारा गया. हमलावर यहीं नहीं रुके उन्होंने पीड़िता के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और सारा सामान सड़क पर फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.