लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में किन्नरों ने नग्न होकर सड़क पर किया हंगामा, पुलिस और राहगीरों से मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Transgender Protest: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक पांच किन्नरों के एक गुट ने पुलिस लाइन के सामने अर्धनग्न और नग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया है.

ADVERTISEMENT

Jhansi Transgender Protest:
Jhansi Transgender Protest:
social share
Google CTA

Jhansi Transgender Protest: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक पांच किन्नरों के एक गुट ने पुलिस लाइन के सामने अर्धनग्न और नग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया, यातायात को पूरी तरह से रोक दिया और सड़क पर गुजर रहे राहगीरों के साथ जमकर हाथापाई की. हालांकि जब पुलिस ने किन्नरों के बवाल को बढ़ता देखा तो उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन किन्नरों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की. करीब एक घंटे तक सड़क पर किन्नरों के हंगामे के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  

बब्ली मौसी के खिलाफ FIR, सड़क पर हंगामा

नवाबाद थाना क्षेत्र में हुए इस बवाल में अंशिका उर्फ अभिषेक, पूजा, नयनपारा, रश्यिन किन्नर और अंशिका की मां ममता शामिल हैं. इन लोगों ने पुलिस लाइन गेट के सामने बैरियर लगाकर अचानक रास्ता रोक दिया. राहगीरों से अभद्र व्यवहार किया और कुछ गाड़ियों के बोनट पर भी चढ़ गए. इतना ही नहीं, पुलिस के रोकने पर ये लोग और ज्यादा उग्र हो गए.

पुलिस के मुताबिक अंशिका किन्नर विरोधी गुट की किन्नर समाज की प्रमुख बब्ली मौसी के खिलाफ जबरन मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे. जब पुलिस ने उनकी यह मांग नहीं मानी, तो उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया. फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बब्ली मौसी से चल रहा विवाद

दरअसल अंशिका पहले बब्ली मौसी के गुट में ही काम करती थी. पुलिस का कहना है कि करीब दो साल पहले इलाके में लोगों से ज्यादा 'बधाई' मांगने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद बब्ली मौसी ने अंशिका को अपने गुट से निकाल दिया था. इसके बाद अंशिका ने अपना अलग समूह बना लिया और तभी से दोनों गुटों में दुश्मनी चल रही है.

थाने में फिनायल पीने की कोशिश

इस विवाद को लेकर 22 अक्टूबर को भी एक किन्नर ने थाने के अंदर फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की थी. उस समय भी पुलिस ने उसे रोककर काफी समझाया था. उस दिन भी बब्ली मौसी पर केस दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा था. जब उनकी दाल नहीं गली तो 24 अक्टूबर की शाम को पुलिस लाइन के सामने यह सड़क जाम और हंगामा किया गया.

यह भी पढ़ें: 'सरकार आने पर हिसाब होगा...' कांग्रेस की 200 सीटों की मांग वाले पोस्टर पर भड़के अखिलेश यादव, BJP की बताई साजिश