लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में 35 साल की संगीता को सलीम ने दी दर्दनाक मौत, हत्या के बाद सरकारी नल से धोया खून, क्यों मारा?

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से जरायम की दुनिया का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सलीम नामक शख्स ने बेरहमी के साथ 35 साल की महिला संगीता की कथित तौर पर ह्त्या कर दी है. पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

Amroha Crime News
Amroha Crime News
social share
Google CTA

Amroha Crime News: अमरोहा जिले के हसनपुर में हुई 35 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या के समय इस्तमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने मृतका की चुन्नी, टूटा हुआ मोबाइल, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े भी जब्त कर लिए हैं.