लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा रवि, लड़की के घरवालों ने खूब मारा... आखिरी समय में नहीं मिला पानी चली गई जान

हमीरपुर जिले में मौदहा थाना कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में बांदा का रवि अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने रवि को देख लिया और उसे पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला. प्रेमी की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी जान देने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

Hamirpur News
Hamirpur News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रवि नाम का एक युवक अपनी प्रेमिका मनीषा की शादी से पहले मिलने उसके घर पहुंचा था. तभी घर वालों ने उसे पकड़ लिया.आरोप है कि इस दौरान रवि ने प्रेमिका के चाचा को चाकू मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. इससे नाराज होकर प्रेमिका के परिजनों ने कथित तौर पर रवि की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप ये भी है कि रवि की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी अपनी गर्दन काट कर जान देने की कोशिश की. फिलहाल प्रेमिका और उसके चाचा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफार किया गया है. पुलिस ने मृतक प्रेमी के शव को कब्जे मे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.