लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर के 422 पदों पर निकली भर्ती, 142400 तक मिल सकती है मंथली सैलरी, जानें फुल डिटेल्स
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (DRRMLIMS), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर के 422 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2025 तक चलेगी.
ADVERTISEMENT

अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहद ख़ास खबर सामने आई है. लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (DRRMLIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के 422 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे. यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं.