लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ : बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में लड़के ने गंवाई जान, समलैंगिक संबंधों के चलते हुई दो लड़कों की हत्या

Meerut News : बुधवार को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के पास के गांव पांची स्थित आम के बागीचे में दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Meerut News : यूपी के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के पास से एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. बुधवार को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के पास के गांव पांची स्थित आम के बागीचे में दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों में एक युवक का नाम दीपक उर्फ मोंटी है तथा दूसरे मृतक का नाम मनोज है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार एक आरोपी का नाम अंकुश तथा दूसरे आरोपी का नाम नवीन है.