रेलवे में 550 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, यहां जानें फुल डिटेल्स
रेलवे कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में चयन बिना लिखित परीक्षा केवल मेरिट के आधार पर होगा.
ADVERTISEMENT

रेलवे में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. रेलवे कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का सिलेक्शन केवल शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RCF की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.