UPTak Baithak Logo

महोबा: ट्रक के साथ 2 किमी तक घिसटता चला गया मासूम, हादसे में दादा-पोते की दर्दनाक मौत

Mhoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दिल्ली जैसी दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है. यहां कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mhoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दिल्ली जैसी दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है. यहां कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी पर सवार होकर जा रहे बाबा और नाती को टक्कर मार दी. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दादा और पौत्र को बुरी तरीके से रौंद दिया. स्कूटी सहित उसमे फंसे मासूम बच्चे को ट्रक घसीटता हुआ 2 किलोमीटर तक ले गया. स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक पर पत्थर फेंके जाने पर चालक ने ट्रक रोका, तब तक मासूम और बुजुर्ग की भी मौत हो चुकी थी.