UPTak Baithak Logo

तुम्हारी बेटी प्रेगनेंट है… BF ने नाबालिग प्रेमिका के पिता को कह दी ये बात फिर हुआ अपराध

किसी ने सच ही कहा है नाबालिग उम्र का प्रेम बेलगाम होता है. ना किसी की सुनता है ना किसी की गुनता है. अपनी ही…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

किसी ने सच ही कहा है नाबालिग उम्र का प्रेम बेलगाम होता है. ना किसी की सुनता है ना किसी की गुनता है. अपनी ही धुन में रहता है और कभी-कभी इसके नतीजे खतरनाक होते हैं. कानपुर में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े के साथ यही हुआ. नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के पिता को फोन पर कह दिया कि तुम्हारी बेटी प्रेगनेंट है और मैं उससे प्यार करता हूं, मेरी शादी करा दो. इसे सुन लड़की के पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी बेटी को ही मार डाला. अब पोस्टमॉर्टम में पता चला है कि नाबालिग लड़की 3 महीने की प्रेग्नेंट थी. पुलिस आरोपी पिता को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है. अब नाबालिग प्रेमी भी गिरफ्तार कर लिया गया है.