लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी: पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा, नहर में कूद गई नाबालिग बेटी, बाद में मिली लाश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ‘पढ़ाई में कमजोर’ हाई स्कूल की एक छात्रा ने कथित तौर पर पिता की डांट से नाराज होकर शारदा नहर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ‘पढ़ाई में कमजोर’ हाई स्कूल की एक छात्रा ने कथित तौर पर पिता की डांट से नाराज होकर शारदा नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मामला थाना लोनी कटरा क्षेत्र का है. आपको बता दें कि बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षाएं यूपी में जल्द ही शुरू होने वाली हैं. पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.