लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग का अपहरण, फिर खेत मे ले जाकर किया रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाया, इसके बाद उसका अपहरण करके खेत मे ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. जिसके बाद पीड़िता की मां के शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप सहित पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके उसको जेल भेजा जाएगा, साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.