लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़: आपसी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक शख्स की मौत, पत्नी और बेटा घायल

आजमगढ़ स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के मकसुदिया पुरा धन्नी गांव में सोमवार को आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

आजमगढ़ स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के मकसुदिया पुरा धन्नी गांव में सोमवार को आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष के हरिशंकर यादव (55), उनकी पत्नी बिंदू देवी (52) और उनका बेटा अनिल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए फूलपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरिशंकर यादव को मृत घोषित कर दिया.