UPTak Baithak Logo

25 दिनों तक चला ऑपरेशन फिर बहराइच में ऐसे पकड़ा गया बाबा सिद्दीकी को मारने वाला तीसरा शूटर शिवकुमार

Baba Siddique Murder Case : महाराष्ट्र के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में तीसरे शूटर को भी बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

Baba Siddique murder case
Baba Siddique murder case
social share
Google CTA

Baba Siddique Murder Case : महाराष्ट्र के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में तीसरे शूटर को भी बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया है. कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर शिवकुमार को एसटीएफ उत्तर प्रदेश और मुंबई क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम ने बहराइच के नानपारा से गिरफ्तार किया है. शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था. शिवकुमार को शरण देने और नेपाल भागने मे मदद करने के आरोप में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई में पूर्व मंत्री और फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी जियाउद्दीन अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड शामिल दो शूटर धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था. शुरुआती जांच में ही यह तथ्य सामने आ गए थे कि बाबा सिद्दीकी की हत्या जेल में बन्द कुख्यात अपराधी लारेन्स विश्नोई के इशारो पर की गई थी.