UPTak Baithak Logo

यूपी: 10 रुपये के खाने की थाली के चक्कर में महिला ने 49 हजार गंवाए, आप बचकर रहें

आए दिन ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ऑनलाइन फ्रॉड के तरीके भी बदल रहे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

आए दिन ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ऑनलाइन फ्रॉड के तरीके भी बदल रहे हैं और अलग-अलग नए-नए तरीकों से ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आने लगे हैं. मेरठ में भी ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें रेस्टोरेंट की तरफ से एक शानदार ऑफर का मोबाइल पर मैसेज आया. इस ऑफर को पाने के लिए जैसे ही मैसेज पर क्लिक किया गया तो बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने 49 हजार रुपये उड़ा लिए.