बागपत: छात्रों ने अपने ही स्कूल बस पर की फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आया है. यहां एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा अपने ही…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आया है. यहां एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा अपने ही स्कूल की बस पर फायरिंग कर दी. तमंचे से चली गोली बस के शीशे को पार करती हुई निकल गई. गनीमत यह रही कि बस के आगे कोई छात्र नहीं बैठा हुआ था. इस मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद कर लिया है.
