भोजपुरी फिल्म सत्या में दिखी थी अक्षरा और पवन सिंह की गजब केमिस्ट्री, आज भी हिट लिस्ट में है शामिल
भोजपुरी गानों के अलावा पवन सिंह ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. ऐसे में हम आपको पवन की एक ऐसी सुपरहिट फिल्म के बारे में बताएंगे जिसका नाम है 'सत्या.' बता दें कि फिल्म 'सत्या' पवन सिंह की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है.
ADVERTISEMENT

Bhojpuri Movie satya
Pawan Singh Superhit Film: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता हैं. वे 'लॉलीपॉप लागेलु' जैसे सुपरहिट गाने और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उन्हें भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार भी कहा जाता है. पवन सिंह 1997 से गायकी में थे. लेकिन 2008 में उन्होंने बतौर एक्टर डेब्यू किया था. भोजपुरी के लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उनके दीवाने हैं. उनके गाने और फिल्में यूपी, बिहार और झारखंड में खूब धमाल मचाते हैं और उन्होंने अपनी आवाज और अभिनय से बहुत सारे लोगों का दिल जीता है.