लेटेस्ट न्यूज़

खेसारी ने रिलीज किया भक्ति और मस्ती से भरा सावन स्पेशल गाना 'गेरुआ कलर' मचा रहा धमाल

खेसारी का नया गाना 28 जुलाई को रिलीज किया गया है. गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. इसके लिरिक्स कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं और कंपोज केपी पांडे ने किया है.

ADVERTISEMENT

Khesari lal yadav new song
Khesari lal yadav new song
social share
Google CTA

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. एक्टिंग के साथ-साथ खेसारी अपनी गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं. खेसारी के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. यही वजह है कि लोगों को उनके गानों का इंतजार रहता है. इस बीच उनका एक नया सावन स्पेशल गान रिलीज हुआ है. खेसारी के इस नए गाने का नाम 'गेरुआ कलर' है.