लेटेस्ट न्यूज़

यूपी इलेक्शन: जानिए जेवर में क्या है गुर्जर समाज के लोगों का चुनावी मूड?

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होने से पहले यूपी तक लगातार ग्राउंड पर रहकर लोगों की सियासी नब्ज को टटोलने की…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होने से पहले यूपी तक लगातार ग्राउंड पर रहकर लोगों की सियासी नब्ज को टटोलने की कोशिश कर रहा है.

इसी कड़ी में हम नोएडा की जेवर सीट पर पहुंचे और वहां गुर्जर समुदाय के लोगों से उनका चुनावी मूड जानने की कोशिश की.

चर्चा के दौरान विकास नागर नामक शख्स ने रोजगार, शिक्षा और अस्पताल को चुनावी मुद्दा बताया. उन्होंने कहा, “बहन जी (बीएसपी चीफ) के कार्यकाल में यहां विकास कार्य कराए गए हैं. उन्होंने कई सुविधाएं दीं. देश ही नहीं पूरे विश्व में उन्होंने नोएडा, गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन किया है…मुझे नहीं लगता है कि यहां बीएसपी से कोई बेहतर काम करा सकता है. मैं बहन जी के साथ हूं.”

एक अन्य शख्स ने कहा, “हम बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे. ये हिंदुत्व और जातिवाद की राजनीति करते हैं. हम बहन मायावती के साथ रहेंगे. हमारे जिले में कोई बेहतर काम कर सकती हैं तो वह हैं मायावती.”

बातचीत के दौरान एक बुजुर्ग शख्स ने कहा, “अब लहर के साथ नहीं बहने वाले हैं. गुर्जर की पंचायत दोबारा होगी और निर्णय लिया जाएगा कैसे सीट बचाई जाए.”

(इसके अलावा और लोगों ने भी अपनी राय सामने रखी, जिसे आप ऊपर दिए गए वीडियो में देख सकते हैं.)