लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी सविता की बॉडी लालरंग के सूटकेस में थी और पास में बैठा था पति अशोक, यहां हुआ क्या? शाहजहांपुर पुलिस भी उलझी 

UP News: शाहजहांपुर में सविता और अशोक की शादी साल 2010 में हुई थी. दोनों के 3 बच्चे भी हैं. मगर अब ये परिवार पुलिस के लिए पहेली बन गया है. दरअसल यहां घर में लाल रंग का सूटकेस मिला, जिसमें सविता की लाश थी. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Shahjahanpur, Shahjahanpur News, Shahjahanpur Crime, Shahjahanpur Crime news, up crime, up crime news, up police, शाहजहांपुर, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गई है. महिला की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की, ये सवाल जस का तस बना हुआ है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इसी के साथ अब पुलिस की नजर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी है.