अब क्लास में पढ़ रही 5 साल की बच्ची की मौत, आखिर क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? समझिए
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 5 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. मासूम स्कूल में पढ़ रही थी, तभी उसकी हालत बिगड़ गई. आखिर इतनी छोटी उम्र में हार्ट अटैक मासूमों को अपना शिकार कैसे बना रहा है? समझिए
ADVERTISEMENT

Heart Attack
UP News: कभी दुकान में बैठ दुकानदार तो कभी मार्केट में सामान खरीद रहा ग्राहक, या रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा यात्री…जब गिरे तो उठे ही नहीं. पिछले दिनों आपने इस तरह की कई घटनाएं देखी और सुनी होगीं. मौत का कारण? हार्ट अटैक. जो हार्ट अटैक पहले अधेड़ उम्र को ही ज्यादातर अपना शिकार बनाता था, वह अब युवा और किशोर अवस्था के लोगों को भी अपना शिकार बनाने लगा. इसी बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा से चौंका देने वाली खबर भी सामने आई है. यहां 5 साल की मासूम छात्रा की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मासूम की मौत भी हार्ट अटैक से हुई है.