UP Weather Update: दिसंबर से पड़ेगी यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड? IMD ने लेटेस्ट जानकारी में कही ये बात
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसकी वजह है मॉनसून सीजन में होने वाली अधिक बारिश और ला नीनाका इफेक्ट. मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर और जनवरी के महीने में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ने की आशंका जताई गई है .
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़कड़ाती सर्दी का दौर शुरू हो चुका है. मौसम में पहले से ज्यादा ठंडक महसूस की जा रही है. आने वाले दिनों में ठंड और शीतलहर के और बढ़ने की संभावना बनी हुई है. यूपी के कई जिलों में सुबह की शुरुआत ठंड हवा और कोहरे के साथ हो रही है. लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से कोहरे का असर कम हो जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों में ही मौसम शुष्क बना रहेगा. पछुआ हवाओं से तापमान में कमी आएगी. लेकिन इस बीच बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.