लेटेस्ट न्यूज़

औरैया की इंककला देवी ने जैसे ही खाया गोलगप्पा खुला का खुला रह गया जबड़ा, इलाज से भी नहीं मिल रहा आराम

औरैया से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. यहां गोलगप्पा खाना एक महिला के लिए मुसीबत बन गया. दिबियापुर से किसी काम से औरैया आई एक महिला का गोलगप्पा खाते समय अचानक जबड़ा उतर गया. स्थानीय लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में इंककला देवी.
तस्वीर में इंककला देवी.
social share
google news

Auraiya News: औरैया की इंककला देवी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि गोल गप्पा उनके जीवन में आफत बन जाएगा. एक अस्पताल में इंककला देवी रुकी हुई थीं. उनकी एक रिश्तेदार की डिलेवरी होनी थी. इस बीच भूख लगने पर बच्चों ने गोलगप्पे खाने की जिद की. वह बच्चों को गोल गप्पे खिलाने पहुंचीं. इंककला देवी की भी गोल गप्पा खाने की इच्छा हुई. जैसे ही इंककला देवी ने गोल गप्पा खाने की कोशिश की तभी उनके संग हादसा हो गया. घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए. आखिर इंककला देवी संग क्या हुआ उसकी पूरी कहीनी हम आपको बताते हैं.