कौन-कौन था संभल के नरेश यादव और उनके बेटे भीमसेन हत्याकांड में शामिल? उनमें से एक गोलीबारी में पुलिस के हाथ चढ़ा
UP News: संभल में लूट के बाद पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी. मामले में शामिल 3 बदमाशों की पुलिस को तलाश थी. अब इसी केस में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: यूपी के संभल में पिता-पुत्र की मैक्स पिकअप गाड़ी लूटने और उसके बाद दोनों की हत्या कर, शव को शामली में फेंकने वाले बदमाशों में शामिल एक बदमाश पुलिस के हाथ लग गया है. संभल पुलिस को कई दिनों से इन हत्यारे बदमाशों की तलाश थी. मगर अब लूट-हत्याकांड में शामिल एक बदमाश का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया है.