पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होने की ये डेट आई सामने, अगर लाभार्थी सूची से नाम है गायब तो करें ये काम
PM Kisan 20th Installment Date: ऐसी उम्मीद है कि 9 जुलाई को जब पीएम मोदी विदेश दौरे से लौटेंगे तब वह इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं. कोई भी किसान जिसका नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है, वह अपने क्षेत्र में जिला स्तरीय शिकायत निवारण निगरानी समिति से संपर्क कर सकता है.
ADVERTISEMENT

PM Kisan 20th Installment Date
PM Kisan 20th Installment Date: उत्तर प्रदेश के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 20वीं किस्त के इंतजार में हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद देती है, जिसे ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर उनके बैंक खाते में भेजा जाता है. हालांकि, 20वीं किस्त जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख अभी तक सामने नहीं आई है. पर उम्मीद लगाई जा रही है कि 9 जुलाई को जब पीएम मोदी विदेश दौरे से लौटेंगे तब वह इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं.
