लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: अगले 2 दिनों तक नोएडा और पूरे NCR में बारिश का अलर्ट, IMD ने मॉनसून को लेकर ये कहा

UP Weather Update: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना। जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

UP Weather News
UP Weather News
social share
Google CTA

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि देश की राजधानी दिल्ली और उसके पड़ोसी इलाकों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और अन्य) में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बीती रविवार रात और सोमवार सुबह को भी राजधानी और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछेक इलाकों में भारी बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ लाइन अभी राजधानी के करीब बनी हुई है, जिससे मंगलवार और बुधवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.