बेटी की शादी से पहले दामाद संग भागने वाली अलीगढ़ की सास सपना देवी अब इस हाल में यहां रह रही
Aligarh Saas-Damad Update: अलीगढ़ में बीते दिनों दामाद राहुल संग फरार होने वाली सास सपना देवी के बारे में अब ये नई जानकारी पता चली है. खबर मिली है कि दोनों अब गुजरात में कहीं रह रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Spna and Rahul
Aligarh Saas-Damad Update: अलीगढ़ में अपनी ही बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद संग फरार हुई सास सपना देवी और दामाद राहुल की प्रेम कहानी ने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. यह मामला तब और सनसनीखेज हो गया था जब फरार होने के 10 दिन बाद पुलिस ने इन दोनों को पकड़ा लिया था. हालांकि, पुलिस ने इस 'अनोखी' जोड़ी को तो छोड़ दिया, लेकिन समाज और परिवार ने इन्हें स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया. कई दिनों तक इनके ठिकाने का कोई पता नहीं था, मगर अब जानकारी मिली है कि राहुल और उसकी 'नई नवेली दुल्हन' सपना गुजरात में कहीं रह रहे हैं.