आरसीबी क्रिकेटर यश दयाल ने संबंध बनाएं और…गाजियाबाद की युवती ने ऐसे क्या आरोप लगाएं कि हो गई खिलाड़ी पर FIR?
UP News: बता दें कि पीड़ित युवती गाजियाबाद की रहने वाली है. पीड़ित ने आरोप लगाया था कि यश दयाल ने उनके साथ शादी का वादा किया था.
ADVERTISEMENT

आरसीबी के क्रिकेटर यश दयाल.
UP News: एक युवती ने क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आर्थिक-मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत गाजियाबाद पुलिस से की थी. बता दें कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने आरसीबी क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया है.