लेटेस्ट न्यूज़

कौन है सपा नेता सुनील यादव जिसे सुल्तानपुर में मार दिया गया? फेसबुक पोस्ट में लिख दी थी अपनी मौत की बात

Sultanpur Crime News: सुल्तानपुर में सपा नेता सुनील यादव की हत्या कर दी गई है. इस ह्त्या का आरोप विवेक मिश्रा नामक युवक पर लगा है. जानें कौन है ये विवेक मिश्रा?

ADVERTISEMENT

Suneel Yadav
Suneel Yadav
social share
google news

Sultanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में वाराणसी हाईवे के टोल प्लाजा पर हुई मारपीट में घायल समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सेक्टर प्रभारी सुनील यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई है. मालूम हो कि मौत से पहले सुनील यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में सुनील ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के साले विवेक मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति सुशील निषाद पर लगाया था. पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दे दी है.