लेटेस्ट न्यूज़

जिस विवेक मिश्रा पर सपा नेता सुनील यादव की हत्या का लगा आरोप, जानिए उसका पॉलिटिकल कनेक्शन

Sultanpur Crime News: सुल्तानपुर में सपा नेता सुनील यादव की ह्त्या कर दी गई है. सुनील के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जिस व्यक्ति पर सुनील यादव की हत्या का आरोप है वह सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय का साला विवेक मिश्रा है.

ADVERTISEMENT

Sultanpur Crime News
Sultanpur Crime News (L- Suneel Yadav, R- Vivek Mishra)
social share
Google CTA

Sultanpur Crime News: उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला इस वक्त चर्चा के केंद्र में है. बता दें कि यहां सपा नेता सुनील यादव की हत्या से सनसनी मच गई है. जिस व्यक्ति पर सुनील यादव की हत्या का आरोप है वह सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय का साला विवेक मिश्रा है. बताया जा रहा है कि इस मामले में विवेक साथ सुशील निषाद उर्फ मुन्ना सोनावा नामक शख्स पर भी सुनील की हत्या का आरोप है. मालूम हो कि सुनील ने अपनी हत्या से पहले विवेक मिश्रा और सुशील निषाद को लेकर फेसबुक पोस्ट में बड़ा आरोप लगाया था. सुनील ने पोस्ट में कहा था कि था कि ये दोनों उसकी इसलिए हत्या करना चाहते हैं, क्योंकि वह प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता है. सुनील ने इस पोस्ट में पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की थी. आरोप है कि सुनील का यही एफबी पोस्ट बाद में डिलीट करा दिया गया.