UP Monsoon Update: यूपी में कब देगा मॉनसून दस्तक? IMD की भविष्यवाणी और पिछले साल के ट्रेंड्स पर डालिए नजर
UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून कब आएगा? जानिए पिछले वर्षों के ट्रेंड और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के आधार पर पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच लोगों को अब मॉनसून की राहत का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मॉनसून के सामान्य समय से थोड़ा पहले या लगभग समान समय पर उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है. आमतौर पर यूपी में मॉनसून की शुरुआत 15 जून से 20 जून के बीच होती है और सबसे पहले यह पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे गोरखपुर, बलिया और बनारस जैसे इलाकों में प्रवेश करता है.