लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं हर्षिका यादव जिनसे बाहुबली डीपी यादव के बेटे और नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव ने की शादी?

DP Yadav Son Vikas Yadav Marriage: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे और नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव ने हर्षिका यादव से गाजियाबाद में अपने घर पर शादी की। यह शादी आर्य समाज वैदिक रीति-रिवाजों से हुई, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल थे.

ADVERTISEMENT

Photo: Vikas Yadav and Harshika Yadav
Photo: Vikas Yadav and Harshika Yadav
social share
google news

DP Yadav Son Vikas Yadav Marriage: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे और नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव (52) ने शादी कर ली है. यह शादी गाजियाबाद के राजनगर स्थित उनके घर पर हुई. आपको बता दें कि विकास यादव की शादी हर्षिका यादव (30) के साथ हुई है. डीपी यादव ने बताया कि विकास की शादी आर्य समाज की वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है. यह शादी एक पारिवारिक समारोह में हुई जिसमें सिर्फ करीबी लोग और दोस्त ही मौजूद रहे.