लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में शिवम के गिरे पैसे नहीं ला पाया समोसा... गुस्साई पत्नी संगीता ने बुलाया मायकेवालों को और करवा दी पिटाई

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत से एक अजिबो-गरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पत्नी ने अपने पति को इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने समोसा नहीं खिलाया.

ADVERTISEMENT

Pilibhit News
Pilibhit News
social share
google news

Pilibhit News: आपने पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध, काम काज, दान-दहेज जैसी वजहों को लेकर विवाद होते हुए देखा होगा. मगर यूपी के पीलीभीत से एक अजिबो-गरीब मामला सामने आया है. पीलीभीत में समोसे की खूब चर्चा है, क्योंकि इसी की वजह से यहां पति- पत्नि के बीच झगड़ा हुआ. आरोप है कि एक पत्नी ने अपने पति को इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने समोसा नहीं खिलाया. इतना ही नहीं इस पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है. मामले में पीड़ित पति के परिजन की तरफ से महिला और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.