लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसूनी बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी... मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने ये बताया

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है. आने वाले दिनों में कैसी होगी मॉनसूनी बारिश? देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, Today Weather, UP IMD Update, IMD Update, UP Weather news, Rain in up, यूपी का मौसम, यूपी मौसम, यूपी में बारिश, आईएमडी अपडेट, मॉनसून, मानसून, यूपी न्यूज
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने आगामी मॉनसूनी बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. यूपी Tak से बातचीत में वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि अभी आगामी 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है. इसके अलावा उन्होंने बताया है कि प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है. बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के मध्य भारत की ओर बढ़ने से यूपी में कोई प्रभावी मौसम तंत्र काम नहीं कर रहा है. इससे एक बार फिर गर्मी और उमस का एहसास बढ़ने वाला है.