UPSC की तैयारी कर रही हरदोई की मानवी मिश्रा के साथ उसकी मां और दिव्यांग भाई ने ही बहुत गलत कर दिया
हरदोई की यूपीएससी की तैयारी कर रही मानवी मिश्रा की रहस्यमयी मौत के पीछे की सच्चाई ने सबको चौंका दिया. आत्महत्या माने जा रहे इस केस की जांच में सामने आया कि यह ऑनर किलिंग थी, जिसमें मां और दिव्यांग भाई ने मिलकर अंतरजातीय विवाह से नाराज़ होकर उसकी हत्या की.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में यूपीएससी की तैयारी कर रही मानवी मिश्रा की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी पैदा कर दी थी. इसे शुरुआत में आत्महत्या का मामला बताया गया. लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मानवी की मौत ऑनर किलिंग थी. इस जघन्य वारदात को उसकी मां और दिव्यांग भाई ने मिलकर अंजाम दिया था. परिवारवाले उसकी अंतरजातीय शादी से नाराज थे, और इसी नाराजगी में भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी. मां ने अपराध को छिपाने के लिए मृतका के हाथ में तमंचा थमा दिया, जिससे हत्या को आत्महत्या जैसा दिखाया जा सके.