लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी में 17 साल की लड़की की सेमी न्यूड बॉडी झाड़ियों में मिली, हाल देखकर सकते में रह गया हर कोई

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 17 साल की लड़की का अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला। रेप और हत्या की आशंका है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन की तलाश जारी है. एसपी राजेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 17 साल की एक लड़की का शव झाड़ियों में अर्धनग्न हालात में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह दर्दनाक घटना कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के सोरई बुजुर्ग गांव की है. यहां मृतका मजदूरी का काम करती थी. बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार सुबह अपने पैसे लेने नवाब नामक व्यक्ति के घर गई थी, शाम तक घर न लौटने पर परिजन उसकी खोज में निकल पड़े, जिसके बाद एक चरवाहे ने गांव के बाहर झाड़ियों में लड़की की लाश और पास में पड़ी उसकी साइकिल बरामद की.