लेटेस्ट न्यूज़

आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की बसपा में हुई वापसी, मायावती ने ये सब बोल कर दिया माफ

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को सार्वजनिक माफी के बाद पार्टी में पुनः शामिल कर लिया है. फरवरी में गुटबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाले गए थे सिद्धार्थ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ashok Siddharth Reinstatement: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में वापस शामिल कर लिया है. अशोक सिद्धार्थ ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है और बहुजन समाज पार्टी व उसके आदर्शों के प्रति पूरी निष्ठा का आश्वासन दिया है. बता दें कि मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी से निकाले जाने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है.