UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की रफ्तार हुई धीमी... IMD ने बताया अब कैसा रहेगा मौसम
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना काफी कम है. इस बीच प्रदेश में सामान्य से थोड़ी तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम खुशनुमा रहेगा. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मौसम विभाग ने अपने ताजा प्रेस नोट में बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना काफी कम है. इसका कारण यह है कि वर्तमान में कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य भारत से गुजर चुका है, जिसके चलते मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं.