UP में गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि के बाद कितना हुआ नया रेट? इस फैसले के बाद जयंत चौधरी ने ये कहा
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की है जिससे अगेती प्रजाति का रेट 400 रुपये हो गया है. केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सीएम योगी को धन्यवाद दिया.
ADVERTISEMENT

गन्ना किसान (फोटो- सोशल मीडिया)
New Sugarcane Price UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की घोषणा की है. सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान मिलेगा. योगी सरकार के इस निर्णय का रालोद मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भी स्वागत किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की मिठास और किसानों की मेहनत का मान रखा! मुख्यमंत्री जी को आभार!" सरकार का दावा है कि इस वृद्धि के बाद प्रदेश में गन्ना मूल्य देश में सर्वाधिक हो गया है.