अंगूठा नहीं हुआ मैच तो क्या अब नहीं मिलेगा राशन? यूपी के कार्डधारकों के लिए जरूरी अपडेट
राशन की दुकान पर ई-पॉस मशीन में अंगूठा या फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर पात्र लाभार्थी का राशन सिर्फ इसी वजह से नहीं रोका जाना चाहिए. केंद्र के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक फिंगरप्रिंट फेल होने पर आइरिस, आधार OTP, PDS OTP या निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों के जरिए पहचान की पुष्टि की जा सकती है.
ADVERTISEMENT

राशन की दुकान पर जाते समय अगर ई-पॉस मशीन पर आपका अंगूठा मैच नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं है. सिर्फ बायोमेट्रिक फेल होने की वजह से किसी पात्र लाभार्थी का राशन रोका नहीं जा सकता है. केंद्र के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने साफ किया है कि तकनीकी वजह से फिंगरप्रिंट मैच न होने पर पहचान की पुष्टि के दूसरे तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
