लेटेस्ट न्यूज़

6 दिसंबर 1992: जानें इस दिन की पूरी कहानी, जब ‘अयोध्या’ से बदल गई पूरे देश की राजनीति

6 दिसंबर 1992, आजाद भारत के इतिहास में यह तारीख काफी संवेदनशील है. इस तारीख का असर इस बात से समझा जा सकता है कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

6 दिसंबर 1992, आजाद भारत के इतिहास में यह तारीख काफी संवेदनशील है. इस तारीख का असर इस बात से समझा जा सकता है कि आज भी उत्तर प्रदेश में इस दिन संवेदनशीलता चरम पर होती है. हर बार की तरह इस बार भी यूपी में इस तारीख को लेकर सब सजग हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 6 दिसंबर के लिए 150 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा तीन अहम धार्मिक स्थल अयोध्या, काशी और मथुरा की सुरक्षा व्यवस्था अलग से की गई है.