‘तुम बाप-बेटे…’ मिर्जापुर के दलित जिला पंचायत अध्यक्ष ने राणा सांगा विवाद को लेकर अखिलेश पर भड़कते हुए ये क्या बोला?
UP News: राणा सांगा विवाद को लेकर लगातार कई संगठन सपा और सपा चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच मिर्जापुर जिला पंचायत के अध्यक्ष और दलित नेता राजू कनौजिया ने अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने जब से राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया है, तभी से समाजवादी पार्टी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिंदू संगठनों की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मिर्जापुर में दलित समाज से आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष ने राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान का विरोध करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर ऐसी टिप्पणी की है, जिसको लेकर विवाद हो गया है.