लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के जिन स्टूडेंट्स को 12वीं में मिले 80% या ज्यादा नंबर उनको मिल सकती है ये शानदार स्कॉलरशिप, जानें तरीका

उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी! 12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को केंद्र सरकार की PM-USP स्कॉलरशिप मिल सकती है. ₹12,000 से ₹20,000 प्रति वर्ष तक की सहायता. पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज जानें.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Scholarship for 12th pass 80 percent
social share
google news

उत्तर प्रदेश के उन मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिन्होंने हाल ही में 12वीं की परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं. केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना' ऐसे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. यह योजना गरीब परिवारों के होनहार छात्रों को उनकी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि वे बिना आर्थिक बोझ के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.