यूपी में स्कॉलरशिप मिलने का शेड्यूल जारी हुआ, स्टेप बाय स्टेप जानिये आपको कैसे मिलेगा इसका फायदा
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए स्कॉलरशिप आवेदन का शेड्यूल जारी किया. आवेदन 2 जुलाई से 30 अक्टूबर तक होंगे. शिक्षक संघ ने ऑफलाइन ट्रांसफर को भी मंजूरी देने की मांग की है, नहीं तो 30 जून को प्रदर्शन करेंगे.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11-12) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. छात्रों के लिए स्कॉलरशिप आवेदन और भुगतान की पूरी प्रक्रिया तय कर दी गई है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है.