UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में 23 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश, मॉनसून के फिर से एक्टिव होने की डेट सामने आई

UP Weather Update: यूपी में 23 जुलाई को सिर्फ वेस्ट और ईस्ट यूपी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. IMD ने यूपी में मॉनसून के फिर से एक्टिव होने की भी जानकारी दी है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने एक बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि 23 जुलाई को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, असली खेल 24 जुलाई से शुरू होगा जब मॉनसून अपनी गतिविधियां तेज करेगा और 25 जुलाई के बाद तो यह अपना विकराल रूप दिखाएगा. यानी, पश्चिमी और पूर्वी यूपी सहित प्रदेश के कई और इलाकों में 25 जुलाई से भारी बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है.