UP Weather: कभी धूप तो कभी बारिश, आखिर हो क्या रहा है? IMD ने रेन अलर्ट जारी कर ये बोल चौंकाया
UP Weather: एक बार फिर यूपी के मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग यानी IMD ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: पिछले 2 दिनों से उत्तर प्रदेश में तेज धूम निकल रही है और काफी कम बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने भी बताया था कि भारी बारिश के लंबे दौर के बाद यूपी में कुछ दिन बारिश नहीं होगी और तेज धूप निकल सकती है. मगर अब एक बार फिर यूपी के मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग यानी IMD ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.