UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की डरावनी वापसी... इस डेट से फिर होगी खतरनाक बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
UP Weather Update: मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 9 और 10 अगस्त को बारिश में थोड़ी कमी आएगी. हालांकि 11 अगस्त से राज्य के तराई वाले इलाकों में फिर से भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है. मौसम विभाग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि राज्य में आज (8 अगस्त) को कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, अगले दो दिनों तक बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन इसके बाद 11 अगस्त से मॉनसून का एक और नया दौर शुरू होगा.
