UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया, इन 20 जिलों में 25 जुलाई को होगी भारी बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग ने लेटेस्ट जानकारी देते हुए बताया है कि कल यानी 25 जुलाई को यूपी के किन-किन जिलों में भारी बारिश होगी. देखें पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने एक ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने लेटेस्ट जानकारी देते हुए बताया है कि कल यानी 25 जुलाई को यूपी के किन-किन जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, कल बांदा, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, हमीरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने कल सूबे के 40 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि 25 जुलाई से यूपी में फिर एक बार मॉनसून के गतिविधि तेज होंगी.